बिंदी को चुनने का सबसे अच्छा तरीका है आपका फेस शेप, जानें इसके बारे में

By: Ankur Tue, 15 Feb 2022 4:51:09

बिंदी को चुनने का सबसे अच्छा तरीका है आपका फेस शेप, जानें इसके बारे में

भारतीय महिलाएं जब श्रृंगार करती हैं तो अपने लुक में हर उस चीज को शामिल करती हैं जो अपनी संस्कृति की झलक देने के साथ ही लुक में निखार लाने का काम करें। ऐसे में मेकअप का एक हिस्सा हैं बिंदी जो माथे पर सुसज्जित होते हुए आपके लुक को वह रंग देती हैं जो शायद मेकअप भी ना दे पाए। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि आप बिंदी का चुनाव सही करें। बिंदी का चुनाव अगर गलत किया जाएगा तो आपके लुक के साथ ये नाइंसाफी ही होगी। आपको अपने फेस शेप के अनुसार बिंदी का चुनाव करना चाहिए जो चहरे को फबता हैं और बिंदी आपकी सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। तो आइये जानते हैं फेस शेप क अनुसार कैसे करें बिंदी का चुनाव...

tips to choose bindi according to your face shape,beauty tips,beauty hacks

हार्ट शेप फेस

हार्ट शेप फेस वाली लड़कियों का फॉरहेड काफी ब्रॉड होता है। इसमें वाइड चीकबोन होती है और नैरो चीन भी। इस चेहरे पर किसी भी आकार की बड़ी बिंदी को दूर रखना चाहिए। दरअसल बड़ी बिंदी से बड़ा फॉरहेड और बड़ा लगता है। इस चेहरे के लिए आपको सर्कुलर और छोटी बिंदी ही लगानी चाहिए।

tips to choose bindi according to your face shape,beauty tips,beauty hacks

स्क्वायर शेप

इस चेहरे में चीकबोन्स, फॉरहेड और चिन, तीनों ही एक से आकार की होती हैं। इसके साथ इस चेहरे की एक खासियत ये भी होती हैं कि इसके चीकबोन्स काफी स्ट्रॉंग होती हैं और जालाइन ब्रॉड। बिंदी ऐसी लगानी होती है कि इस चेहरे की खामियां ना दिखें। इस चेहरे पर हाफ मून शेप बिंदी अच्छी लगती है। साथ बड़ी बिंदी भी खूब फबती है।

tips to choose bindi according to your face shape,beauty tips,beauty hacks

गोल चेहरा है तो

गोल चेहरे वाली लड़कियों को ऐसी बिंदी बिलकुल नहीं लगानी चाहिए, जिनमें उनका चेहरा और ज्यादा गोल लागे। इसलिए गोल और बड़ी गोल बिंदी से बचें। बल्कि आप लोग ऐसी बिंदी लें, जो आकार में वर्टिकल हो यानि खड़े लुक में हो। इस तरह से आपके चेहरे के फीचर्स बेलेन्स हो जाते हैं।

tips to choose bindi according to your face shape,beauty tips,beauty hacks

ओवल शेप

ओवल शेप ग्लोबली आइडल शेप है। मतलब इस शेप के साथ कुछ भी अच्छा लगता है। इसमें चीकबोन्स थोड़ी वाइड होती हैं। बस एक छोटी टिप ये है कि अगर आपका चेहरा थोड़ा लंबा है तो आप वो बिंदी बिलकुल न चुनें, जो लंबी हों।

tips to choose bindi according to your face shape,beauty tips,beauty hacks

डायमंड फेस

डायमंड फेस का फॉरहेड छोटा होता है। इसमें जालाइन और चीकबोन्स काफी अलग से नजर आती हैं। इस चेहरे पर चिन भी पॉइंटेड होती है। ये एक ऐसा चेहरा है, जिस पर किसी भी आकार की बिंदी लगाई जा सकती है। बहुत शार्प डिजाइन की बिंदी लगाने से बचें। दरअसल खूब सारे एंगल इस डिजाइन के लिए अच्छे नहीं होते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com